26 Apr 2024, 12:06:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

शुभ विक्रम संवत- 2075, नाम-विरोधकृत। शक संवत- 1940, हिजरी सन- 1440 मु. मास रज्जब तारीख 22। उत्तरायण अयन, वसंत ऋतु। चैत्र मास, कृष्ण पक्ष। सूर्योदय - प्रात: 06.22.45, सूर्यास्त-सायं: 06.35.05। चंद्रोदय- अर्धरात्रि 03.14, चंद्रास्त-दोप. 01.45। तिथि-दिवस पर्यंत दशमी तिथि। नक्षत्र -दोप. 03.36 तक उत्तरा षाढ़ा पश्चात श्रवण नक्षत्र। योग-सायं: 06.12 तक शिव पश्चात सिद्ध योग। सूर्योदयकालीनकरण-दोप. 02.04 तक वणिज पश्चात विष्टि करण। चंद्रमा-दिवस पर्यंत मकर राशि में रहेंगे। शुभ चौघड़िया - शुभ प्रात: 07.54 से 09.25 तक एवं चंचल, लाभ व अमृत दोप. 12.28 से 05.03 तक। खरीदारी एवं स्थिरता के लिए-शुभ समय में श्री दशा माता का पूजन कर सकते हैं। समस्त जातकों के लिए पीले रंग का उपयोग करना शुभ रहेगा।
 
टालने योग्य समय (समस्त राशि) -प्रात: 09.25.50 से 10.57.22 तक निर्णयात्मक कार्य करने से बचें। दिशाशूल -आवश्यक परिस्थिति में ही पूर्व दिशा की यात्रा घर से मिठाई खाने के पश्चात करें। व्रत/पर्व एवं तीज त्योहार -श्री दशा माता व्रत। दशा माता पूजा। भद्रा -दोप. 02.04 मि. से अर्धरात्रि 03.23 मि. तक (पाताल)। विशेष-घर में सुख-शांति व वैभव के लिए दशा माता का पूजन लाभदायी रहता है। आज बाजार व्यापार - आज बाजार में शुरुआती तेजी रहेगी। लाल व काली मिर्च, जीरा, धनिया, अजवाइन, हल्दी व सूखे मसालों में तेजी का रुख रहेगा। स्टॉक को बाहर करने में फायदा है। प्रॉपर्टी में भी कामकाज में तेजी का रुख रहेगा। व्यवसाय में भागीदारी के महत्व को समझें। आज के लिए टेवा-आज जन्मे बच्चों का जन्म तांबे के पाये में होगा। दिवस पर्यंत मकर राशि रहेगी। जन्माक्षर जा, जी, खी, खू, खे रहेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »