19 Mar 2024, 09:12:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मान-सम्मान पाना है तो करें ये उपाय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 21 2017 9:46AM | Updated Date: May 21 2017 9:46AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मान-सम्मान, प्रतिष्ठा व लक्ष्मी प्राप्ति के लिए किए जाने वाली पूजा, उपाय लिए पश्चिम दिशा की ओर मुख करके बैठना शुभ होता है। गुरु ग्रह को सौभाग्य, सम्मान और समृद्धि नियत करने वाला माना गया है। शास्त्रों में यश व सफलता के इच्छुक हर इनसान के लिए गुरु ग्रह दोष शांति का एक बहुत ही सरल उपाय बताया गया है।
 
यह उपाय औषधीय स्नान के रूप में प्रसिद्ध है इसे हर इनसान दिन की शुरूआत में नहाते वक्त कर सकता है। नहाते वक्त (गुड़, सोने की कोई वस्तु, हल्दी, शहद, शक्कर, नमक, मुलेठी, पीले फूल, सरसों) चीजों में से थोड़ी मात्रा में कोई भी एक चीज जल में डालकर नहाने से गुरु दोष शांति होती है और व्यक्ति को समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है।  
 
दुर्गा सप्तशती के बारहवेअध्याय के नियमित पाठ करने से  समाज में मान सम्मान और मनवांछित लाभ की प्राप्ति होती है। चिड़ियों को चावल-बाजरा मिश्रित करके डालें, बाजरा शुक्रवार को खरीदें व शनिवार से डालना शुरू करें। अपने बच्चे के दूध का प्रथम दांत संभाल कर रखें, इसे चांदी के यंत्र में रखकर गले या दाहिनी भुजा में धारण करने से व्यक्ति को समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होती है।  
 
आप अगर चाहते हैं कि आपके काम की सर्वत्र सराहना हो, लोग आपका सम्मान करें, आपकी यश कीर्ति बड़े तो रात को सोने से पूर्व अपने सिरहाने तांबे के बर्तन में जल भरकर रखें। ऐसा नियमित चालीस दिन तक करने से आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »