19 Mar 2024, 09:00:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मकर राशि के जातको का सोमवार का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 17 2019 1:18AM | Updated Date: Jun 17 2019 1:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रहों की स्थिति कुछ ऐसी बन रही है की आपको सुधार करने एवं स्वस्थ होने का विशेष अवसर मिलने वाला है। आप भूतकाल में की हुई अपनी किसी गलती को स्वीकार कर लेंगे और सामने वाले को संतुष्ट करने में कामयाब रहेंगे। ऐसा करके आप अपने दिल से काफी बड़ा बोझ उतार पायेंगे।
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण- आपके कार्यस्थल पर बढ़ रहे तनाव से आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियां जैसे माइग्रेन, चिंता, सिरदर्द और हाइपर टेंशन जैसी तकलीफें हो सकती हैं। इन सबसे बचने के लिए आपको अपने दिन की शुरुआत ध्यान, सांस की एक्सरसाइज और अन्य रिलैक्स करने वाली तकनीकों से करनी चाहिए। खूब सारा पानी पीयें और जंक फ़ूड से दूर रहें क्योंकि ये केवल आपके तनाव को बढ़ाएंगे।
 
मकर प्यार और संबंध- यह जरूरी है कि आप अपनी रोमांटिक लाइफ के मामले में आराम से काम लें। आप हर एक भावना के बारे में बहुत जल्दी गंभीर हो जाते हैं, ऐसा करते रहना अब संभव नही होगा। आपको अब जरा धीमे चलना होगा। अपनी बेचैनी को रोमांस और प्यार के इजहार के पुराने तरीकों से बदल लें हालाँकि आपका दिमाग आपको सब कुछ तेजी से करने को कहेगा। प्यार भरे छोटे छोटे इशारे आपकी बात को समझाने के लिए काफी होंगे। 
 
मकर कैरियर और धन- आज आप का निशाना तीर पर जाकर लगेगा और आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। बस आप अपना धैर्य बनाए रखें क्यों की आपके बैठने की जगह में परिवर्तन आ सकता है या आपको एक नयी जगह पर कार्य करना पड़ सकता है। आपकी धारणा के विपरीत इस नए कार्यालय में आपके आत्मविश्वास और स्वतंत्र रूप से प्रदर्शन करने की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »