19 Apr 2024, 13:12:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
कन्या ((टो,पा,पी,प,पो,पू,ष,ण,ढ))

दैनिक राशिफल

कार्यस्थल की चिंताओं में कमी आएगी। शासकीय व्यक्ति से संबंध बनाने में सफल होंगे।

साप्ताहिक राशिफल

 अमादनी में वृद्धि होगी. सरकारी विभागों में अटके कार्य पूरे हो सकते हैं. बौद्धिक कार्यों से लाभ होगा. परिवार का सहयोग मिलेगा. वाणी व्यवहार पर ध्यान देना होगा.

साप्ताहिक राशिफल

आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कार्य क्षेत्र में मेहनत अधिक करना होगी। कार्यक्षमता को भी बढ़ाने का प्रयास करें। दांपत्य जीवन के प्रति संवेदनशीलता बरतें। धन निवेश से बचें। वाद-विवाद में नहीं उलझें। शासकीय  कर्मचारियों को स्थानांतर का भय सताएगा। सप्ताह में एक दिन माता-पिता को अवश्य ही दें।


उपाय : गिलहरी को चना खिलाएं।
शुभ रंग : पिंक। शुभांक : 4

साप्ताहिक राशिफल

पराक्रम में कमी आ सकती है। नकारात्मकता भी हावी रहेगी। शासकीय कर्मचारियों को स्थानांतर का भय सताएगा। विद्यार्थियों को कठोर परीश्रम करना होगा। परिणाम भी मिले-जुले ही प्राप्त होंगे। धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में धन खर्च होगा। मान-सम्मान के प्रति सतर्क रहें। अनावश्यक वाद-विवाद एवं खर्च से बचें।


उपाय :
पीपल की पूजा करें।
शुभ रंग : पर्पल। शुभांक : 3

वार्षिक राशिफल

आपकी राशि का स्वामी बुध 2 जनवरी को मकर राशि में प्रवेश करके पंचम भाव में चला जाएगा। 15 जनवरी तक सूर्य के प्रभाव से भी मुक्त रहेगा। लेकिन आपकी राशि में राहू की स्थिति मानसिक परेशानियों को बढ़ाती है। सप्तम भावस्थ केतु की स्थिति से किसी से धोखा मिलने की संभावना बनती है। अत: किसी से अनुबंध करते समय विशेष सतर्कता बरतें। शनि वृश्चिक राशि में तृतीयस्थ होने से परिश्रम अधिक रहेगा। यात्राएं अधिक रहेगी तथा आय यथोचित नहीं होनी चाहिए। उच्च शिक्षा व शोध आदि कार्यो में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्य व लेखनादि के कार्यो में सफलता मिलेगी तथा धनाजर्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। माता से धन प्राप्ति हो सकती है।

क्या करें

वृहस्पतिवार के दिन तीन मूली पत्तों के साथ शिवलिंग पर चढ़ाएं। शनिवार के दिन एक लोटे में जल भर कर उसमें चुटकी भर काले तिल तथा दो बूंद सरसों का तेल डालकर जल शिवलिंग पर चढ़ाएं। शनिवार के दिन जटाधारी नारियल जटा सहित शिवलिंग पर चढ़ाएं।

लाल किताब के उपाय
नीले कपड़े न पहनें। खुशहाली के लिए तीन कुत्तों को दूध/बिस्किट खिलाते रहें। किसी भी किस्म का गैर-कानूनी काम न करें। रविवार को मंदिर में गेहूं का दान करें। वायदाखिलाफी न करें।