18 Sep 2024, 18:43:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

4 बच्चों की मां को प्रेमी के साथ गांव वालों ने पकड़ा, घसीटकर बाहर लाए, जूते की माला पहनाकर दोनों को घुमाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2024 4:51PM | Updated Date: Sep 13 2024 4:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कहते हैं कि प्यार एक खूबसूरत एहसास होता है, लेकिन अगर यही प्यार अवैध संबंध के रूप में तब्दील हो जाए तो इसका भयावह रूप देखने को मिलता है। कुछ ऐसा ही वाकया झारखंड के साहिबगंज जिला में देखने को मिला। यहां गांव वालों ने चार बच्चों की मां को किसी दूसरे युवक संग आपत्तिजनक हालत में उसके बेडरूम से रंगेहाथों पकड़ा। फिर क्या था, दोनों को घसीटते हुए बाहर लाया गया। फिर जूतों की माला पहनाकर उन्हें सड़क पर घुमाया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

प्रेमी युगल का वीडियो वायरल होने के बाद साहिबगंज जिला की पुलिस हरकत में आई। पुलिस अब आरोपियों की पहचान कर उनकी धर पकड़ में जुट गई है। हालांकि, वायरल वीडियो की पुष्टि Tv9 भारतवर्ष नहीं करता है। मामला मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र में बच्चा पंचायत के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली एक 40 वर्षीय शादीशुदा महिला का चक्कर गांव के ही एक युवक से चल रहा था।

महिला के चार बच्चे हैं और पति दूसरे राज्य में नौकरी करता है। महिला अपने प्रेमी से छुप-छुप कर मिलती थी। लेकिन इसी बीच लोगों को दोनों के अफेयर की भनक लग गई। एक दिन प्रेमी उसके घर आया। गांव वालों ने तब दोनों को बेडरूम में रंगेहाथों रोमांस करते पकड़ लिया। दोनों को गांव वाले घसीटते हुए बाहर लाए। पहले तो उन्हें पीटा फिर जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया।

इस दौरान गांव वालों ने ढोल-नगाड़ा भी बजाया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जब पुलिस तक यह वीडियो पहुंचा तो उन्होंने इसे जांच के लिए भेज दिया। एक चौकीदार ने मामले में FIR भी दर्ज करवाई। पुलिस ने 15 से 20 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

साहिबगंज जिला के एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया- मिर्जा चौकी थाना क्षेत्र में एक युवक और शादीशुदा महिला को अपमानित करने का मामला प्रकाश में आया है, जिसका सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसकी जांच के लिए एसडीपीओ साहिबगंज के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई है। मामले में कार्रवाई जारी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »