18 Sep 2024, 18:47:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया, चैंपियंस ट्रॉफी में दर्ज की लगातार 5वीं जीत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2024 3:50PM | Updated Date: Sep 14 2024 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय हॉकी टीम ने लगातार पांचवीं जीत दर्ज की। आखिरी राउंड रॉबिन मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 2-1 से हराया। भारत की तरफ से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल दागे। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने गोल दागा।पहले क्वार्टर की शुरुआत भारतीय टीम ने की। भारत ने आक्रमक शुरुआत की थी, लेकिन फिर डिफेंस में चली गई। पाकिस्तान ने 5वें मिनट में गोल करने की कोशिश की, लेकिन हो नहीं सका। हालांकि, पाकिस्तान को 7वें मिनट में सफलता मिली और फील्ड गोल कर 1-0 के बढ़त बनाई। पाकिस्तान के लिए अहमद नदीम ने गोल दागा। भारत को 12वें मिनट में पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के मैच बराबरी पर ला दिया।

दूसरे क्वार्टर में भारतीय टीम ने आक्रमक शुरुआत की। भारत ने जल्दी ही पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया और कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने बिना गलती के भारत को 2-1 से बढ़त दिला दी। पाकिस्तान को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन टीम फायदा नहीं उठा सकी और भारत को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। पहले हाफ तक भारत ने 2-1 से बढ़त बनाए रखी।

तीसरे क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। भारत ने पाकिस्तानी प्लेयर की गलती का फायदा उठाया और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन गोल नहीं हो सका। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह की गलती से पाकिस्तान को पेनल्टी कॉर्नर मिला। जर्मनप्रीत सिंह शानदार बचाव किया। पाकिस्तान को तीन पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन गोलकीपर पाठक ने हरबार बचाव किया। तीसरे क्वार्टर में कोई भी गोल नहीं हुआ। 

आखिरा क्वार्टर में भारत आक्रमक खेलते हुए पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, लेकिन गोल तब्दील नहीं हो सका। पाकिस्तान के राणा वाहिद को येलो कार्ड मिला और वह 10 मिनट के लिए मैदान से बाहर भेज गए। आखिरी मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला और गोल नहीं हो सका।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »