17 Sep 2024, 01:48:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

इंदौर में पति से झगड़े के बाद घर की तीसरी मंजिल से कूदी महिला, हुई मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2024 4:53PM | Updated Date: Aug 5 2024 4:53PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 30 वर्षीय एक महिला ने अपने पति से झगड़े के बाद इमारत की तीसरी मंजिल से कूदकर खुदकुशी कर ली। रविवार शाम को हुई इस घटना को एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर टाउनशिप में दो बच्चों की मां अंगूरी बाई रहती थी। वो एक स्कूल में केयर टेकर थी। उसका अपने पति के साथ अक्सर झगड़ा होता रहता था। रविवार की शाम उसकी अपने पति के साथ बहस हो गई। दोनों आपस में झगड़ने लगे। इसके बाद महिला अपने घर की छत पर चढ़ गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि छत पर चढ़ने के बाद अंगूरी बाई वहां से कूदने की धमकी देने लगी। उसके पति और पड़ोसियों ने उसे समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं मानी। उसका पति जैसे ही उसे पकड़ने के लिए पीछे आया, उसने पानी की टंकी से छलांग लगा दिया। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 

पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद उसके पति राहुल लोधी और पड़ोसियों से पूछताछ के बाद घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। इस घटना का वीडियो देखकर महिला द्वारा उठाए गए इस आत्मघाती कदम के पीछे का वास्तविक कारण जानने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को सूचित कर दिया है। 

बताते चलें कि जून महीने में भी इंदौर में रहने वाली एक शादीशुदा महिला ने अपने पति के साथ विवाद की वजह से खुदकुशी कर ली थी। मृतका का नाम सुरभि जैन था। वो एक प्राइवेट कंपनी में मैनेजर के पद पर पदस्थ थी। पति से विवाद के चलते वो अकेले रहती थी। इस वजह से मानसिक तौर पर परेशान थी। उसने अपने अपार्टमेंट के 37वीं मंजिल से छलांग लगा ली।

खुदकुशी के बाद पुलिस ने उसका मोबाइल फोन बरामद किया था। उसने अपने पिता को एक मैसेज किया था, जिसमें लिखा था, 'आई एम सॉरी पापा'। मृतका के पिता अशोक जैन ने बताया कि सुरभि का मानसिक इलाज चल रहा था। टीआई सीबी सिंह ने बताया था कि इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। मृतका का अपने पति से विवाद चल रहा था। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »