19 Sep 2024, 07:08:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आगरा ताजमहल मे फिर चढ़ाया गंगा जल, लहराया भगवा… CISF ने महिला को पकड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2024 4:17PM | Updated Date: Aug 5 2024 4:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित विश्व प्रसिद्ध ताजमहल में दो दिन के अंदर गंगाजल चढ़ाने का दूसरा मामला सामने आया है। इस बार एक महिला गंगाजल चढ़ाने के लिए ताजमहल के अंदर पहुंची और मुख्य गुंबद के ऊपर गंगाजल चढ़ाया है। महिला ने इसके बाद भगवा कपड़ा भी लहराया। महिला ने दावा किया कि वह कांवड़ लेकर आई थी और उसी जल को बिस्लरी की बोतल में लेकर गुंबद पर अर्पण किया है।

जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान अखिल भारतीय हिंदू महासभा प्रदेश मीना राठौर के रूप में हुई है। मीना राठौर ने दावा किया है कि वह कासगंज के सोरों से कांवड़ लेकर आई है और उसी गंगाजल को उन्होंने ताजमहल में अर्पण किया है। महिला ने ताजमहल के अंदर भगवा चुनरी भी लहराई है। महिला ने जैसे ही भगवा रंग का कपड़ा ताजमहल पर लहराया तो उसे तुरंत सीआईएसएफ ने पकड़ लिया। फिलहाल महिला से पूछताछ की जा रही है।

दो दिन पहले भी दो युवकों ने ताजमहल के अंदर ओम का स्टीकर चिपकाया था और उस पर पानी की बोतल से जल चढ़ाया था। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। युवकों ने दावा किया था कि वह बोतल में गंगाजल लेकर आए थे। इन दोनों शख्स की पहचान भी अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्याम और विनेश के रूप में हुई थी।

पुलिस ने अखिल भारतीय हिंदू महासभा के कार्यकर्ता श्याम और विनेश के खिलाफ आईपीसी की धारा 295, और 295-ए के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह दोनों धाराएं किसी व्यक्ति के धर्म के अपमान करने पवित्र स्थान को प्रभावित करने जैसे गंभीर आपराधों में लगाई जाती है। इस तरह के मामलों में अधिकतम 3 साल की सजा तक सुनाई जा सकती है और जुर्माने का भी प्रावधान है

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »