18 Sep 2024, 18:34:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

अर्जुन कपूर संग ब्रेकअप के बाद मलाइका अरोड़ा का छलका दर्द, लिखा- “उन लोगों पर ध्यान दें जो आपकी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 10 2024 3:09PM | Updated Date: Sep 10 2024 3:09PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की फैशन दीवा और फिटनेस क्वीन हैं। उनकी पतली कमर और ग्लैमरस पर फैंस फिदा रहते हैं। 50 साल की उम्र में भी मलाइका का हुस्न बेमिसाल है। वह लंबे समय से अपने से छोटे एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं। 2018 से दोनों लव-रिलेशनशिप में थे। हालांकि, पिछले कुछ समय से अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें वायरल हो रही हैं। इसपर दोनों ने कोई बयान जारी नहीं किया है। हाल में मलाइका दुख-दर्द पर पोस्ट साझा करती नजर आती हैं। एक्ट्रेस का लेटेस्ट पोस्ट चर्चा में आ गया है।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ‘ऑन-ऑफ रिलेशनशिप’ को लेकर कई अफवाहों चल रही हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की। मलाइका ने लिखा, “उन लोगों पर ध्यान दें जो आपकी खुशी को साझा करते हैं और आपके दुख को महसूस करते हैं। वे वही हैं जो वास्तव में आपके दिल में एक खास जगह के हकदार हैं।” 

मलाइका ने अपने इस तंजभरे पोस्ट में किसी को टैग नहीं किया है। न ही कोई कैप्शन है जिससे पोस्ट का इशारा समझ आता। बहरहाल, मलाइका का दुख देख फैंस उनसे हमदर्दी जताने लगे। फैंस का मानना है कि अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की वजह से मलाइका टूट गई हैं। उनके पिछले दोनों रिश्ते टूट चुके हैं।

इससे पहले मलाइका अरोड़ा पिछले महीने अर्जुन की बर्थडे पार्टी में नहीं गई थीं। दोनों साथ में वेकेशन पर भी नहीं जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी साथ में कोई पोस्ट नहीं आ रही है। एक फैशन शो में भी मलाइका और अर्जुन अलग-अलग दिखे थे।  इसके बाद दोनों के ब्रेकअप की अफवाहों को बल मिला।

बता दें कि मलाइका और अर्जुन ने साल 2018 में डेटिंग शुरू की थी। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में कभी ज्यादा बात नहीं की, लेकिन वे अपनी छुट्टियों की भावुक तस्वीरें पोस्ट करते रहे और साथ ही एक-दूसरे को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी देते रहे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »