17 Sep 2024, 00:28:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

UP की लड़की को DUBAI में मिली फांसी की सजा, माता-पिता ने PM मोदी से लगाई बचाने की गुहार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2024 6:03PM | Updated Date: Sep 2 2024 6:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की रहने वाली एक युवती को दुबई में 20 सितंबर के बाद फांसी की सजा दी जाएगी। इस युवती के माता-पिता ने रोते-बिलखते हुए पीएम मोदी और सीएम योगी से हस्तक्षेप कर बेटी की जान बचाने की गुहार लगाई है। पैरेंट्स का कहना है कि जालसाजों ने उनकी बेटी शहजादी को जबरन और फर्जी तरीके से बच्चे के कत्ल के इल्जाम में फंसा दिया है। असल में वह चेहरे का इलाज कराने के लिए विदेश गई थी। 

दुबई में फंसी शहजादी के पिता ने कोर्ट के माध्यम से जालसाजी करने वाले आगरा के युवक उजैर, उसके बुआ-फूफा सहित 4 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया है। शहजादी के पिता की मांग है कि बांदा पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ करे, जिससे पूरी सच्चाई सामने आए।

दरअसल, बांदा के मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरा मुगली गांव के रहने वाले सब्बीर खां की तीन बेटियों में सबसे छोटी बेटी शहजादी 8 वर्ष की उम्र में चूल्हे में खाना बनाने के दौरान जल गई थी। जलने के बाद उसका चेहरा खराब हो गया था। शहजादी सामाजिक कार्य करने वाली एक संस्था से जुड़ी हुई थी। इसी बीच आगरा के रहने वाले उजैर नाम के लड़के से उसकी फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। 

उजैर ने शहजादी को झांसे में ले लिया कि वो दुबई में उसका चेहरा इलाज से ठीक करवा देगा। उजैर ने कहा कि उसके बुआ-फूफा आदि रिश्तेदार दुबई में रहते हैं। शहजादी के पिता सब्बीर खां का आरोप है कि उजैर ने उनकी बेटी को दुबई में डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया। जहां उसे एक 4 माह के बच्चे की मौत के केस में फंसा दिया गया। 

सब्बीर खां के मुताबिक, ना तो बेटी को दुबई से आने दे रहे थे और ना सही से रहने दे रहे थे। उसपर जुल्म किए जाते थे। अब तो उसे मौत की सजा सुना दी गई है। आरोप है कि शहजादी ने मालिक के बीमार बच्चे की सही से देखरेख नहीं की, जिसपर उसकी मौत हो गई। शहजादी ने कोर्ट में अपील की थी लेकिन राहत नहीं मिली। 

पीड़ित पिता सब्बीर ने कोर्ट में शिकायती पत्र देकर आरोपी युवक उजैर और उसके रिश्तेदार सहित 4 लोगों के खिलाफ थाना मटौंध में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर धारा 370/ 370 A/ 419/ 420/ 386/ 311/ 367 का तहत केस दर्ज किया है। पिता ने पुलिस से मांग की है कि इन आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जाए, जिससे सारा राज सामने आ जाए। 

सब्बीर ने कहा कि मेरी बेटी को फांसी होने वाली है। हम लोग विदेश मंत्रालय (दिल्ली) गए थे। आश्वासन मिला है। बीते दिनों बेटी का फोन आया था। उसने बताया कि 20 सितंबर के बाद कभी भी फांसी दी जा सकती है। यदि सरकार दुबई के बादशाह से बात कर ले तो हमारी बेटी की जान बच सकती है, या फिर आरोप लगाने वाली फैमली उसे माफ कर दें। बेटी 2021 में वहां गई थी। 

फिलहाल, मटौंध थाना के SHO राममोहन राय ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित ने आगरा के रहने वाले युवक समेत 4 लोगों पर आरोप लगाये हैं। मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »