07 Oct 2024, 01:58:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 4 2024 5:46PM | Updated Date: Oct 4 2024 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़म में सात नक्सली मारे गए हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सात से अधिक नक्सली मारे गए हैं। मारे गए नक्सलियों के पास से सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर एक बड़ा ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। ये खबर लिखे जाने तक 7 नक्सलियों के शव बरामद किए जा चुके हैं। नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि पिछले करीब दो घंटों से रुक-रुक कर मुठभेड़ हो रही है। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की इस मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित हैं।

बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा पर अबुझमाड़ इलाके में चल रही है। इस मुठभेड़ में नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवान संयुक्त रूप से नक्सलियों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं। मुठभेड़ के साथ साथ जवान सर्च ऑपरेशन भी चला रहे हैं। अब तक सामने आई खबरों के मुताबिक, इस मुठभेड़ में 7 नक्सलियों मारे गए हैं जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं पुलिस ने मौके से AK 47, SLR समेत कई अन्य हथियार भी बरामद किए हैं। फिलहाल नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार जवानों के संपर्क बनाए हुए हैं।

बता दें कि छत्तीसगढ़ को नक्सल प्रभावित राज्य माना जाता है। जहां आए दिन सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होती रहती है। इससे पहले पिछले महीने की 3 तारीख यानी 3 सितंबर को भी सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। ये मुठभेड़ बस्तर जिले में हुई थी। जिसमें नौ नक्सली मारे गए थे।

तब बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक पी। सुंदरराज ने बताया था कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिलों की सीमा पर जंगल में सुबह करीब साढ़े दस बजे  मुठभेड़ शुरू हुई। ये मुठभेड़ उस वक्त हुई जब सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर इलाके में पहुंची थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »