06 Oct 2024, 21:46:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

1250 रुपए की राशि सभी लाड़ली बहनों के खाते में जारी, यहां से देखें आपके खाते में पैसे आए या नहीं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2024 5:52PM | Updated Date: Oct 5 2024 5:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दमोह। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की किस्त के 1250 रुपये बहनों को खाते में अंतरित कर दी गई। सीएम डॉ. मोहन यादव दमोह के सिंग्रामपुर में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के जरिए एक करोड़ 29 लाख लाड़ली बहनों के खाते में यह राशि भेज दी है। इस बार त्योहार को देखते हुए योजना की किश्त पहले जारी की जा रही है।

सिंग्रामपुर में कैबिनेट बैठक के बाद सिंग्रामपुर में ही एक बड़े स्थान पर आमसभा का आयोजन किया गया। यह आमसभा महिला सशक्तिकरण के लिए केंद्रित है। इसमें लाड़ली बहना योजना और स्व सहायता समूह, वन समिति की महिला सदस्य, महिला पंच, सरपंच सहित सभी महिलाएं शामिल हैं।

इसी दौरान सिंगल क्लिक के माध्यम से लाड़ली बहना की किश्त, सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न योजनाओं की राशि तथा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का सिंगल क्लिक के माध्यम से भुगतान किया जाना है। इसमें दमोह जिले के हितग्राही भी शामिल हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »