06 Oct 2024, 21:52:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

राजस्थान: दौसा में डंपर ने बस में मारी टक्कर, एक महिला सहित 5 लोगों की मौत, 11 लोग घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 6 2024 2:37PM | Updated Date: Oct 6 2024 2:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जयपुर। राजस्थान में दौसा जिले के लालसोट में कस्बे में रविवार को एक अनियंत्रित डंपर की चपेट में आने से एक महिला सहित 5 लोगों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि लालसोट के घाटे में उतरे समय डंपर का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद डंपर की सामने आ रही बस से भिडन्त हो गई। इससे बस साइड में हो गयी और आगे आ रही दो मोटरसाइकिलों को कुचलता हुआ आगे बढ़ा।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक महिला है तथा तीन पुरुष है। मृतकों में एक की पहचान हुई है बाकी की शिनाख्तगी के प्रयास किए जा रहे हैं। सभी घायलों को लालसोट अस्पताल में पहुंचाया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »