17 Sep 2024, 00:32:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

योगेश कथुनिया ने पेरिस पैरालंपिक में डिस्कस थ्रो में जीता सिल्वर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2024 3:50PM | Updated Date: Sep 2 2024 3:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। पेरिस पैरालंप‍िक 2024 का आज (2 सितंबर) पांचवां दिन है। इन गेम्स के पांचवें दिन भी कई खेलों में भारतीय पैरा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। आज भारत के लिए योगेश कथुनिया ने मेन्स डिस्कस थ्रो F56 इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। योगेश ने लगातार दूसरे पैरलांपिक में सिल्वर जीता है। इससे पहले योगेश ने टोक्यो पैरालंपिक में भी सिल्वर जीता था।

27 साल के योगेश ने पहले प्रयास में 42।22 मीटर का थ्रो किया, जो उनका बेस्ट प्रयास रहा। ब्राजील के बतिस्ता डॉस सैंटोस क्लॉडनी ने इस इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। बतिस्ता ने 46।86 के बेस्ट थ्रो के साथ यह उपलब्धि हासिल की। बतिस्ता का ये थ्रो पैरालंपिक गेम्स के इतिहास में इस इवेंट का बेस्ट थ्रो रहा। उधर ग्रीस के त्जौनीस कोंस्टैंटिनोस ने 41।32 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।

योगेश कथुनिया का प्रदर्शन:

पहला थ्रो- 42.22 मीटर

दूसरा थ्रो- 41.50 मीटर

तीसरा थ्रो- 41.55 मीटर

चौथा थ्रो- 40.33 मीटर

पांचवां थ्रो- 40.89 मीटर

छठा थ्रो- 39.68 मीटर

पेरिस पैरालंपिक में भारत के मेडल की संख्या अब आठ हो गई है। भारत ने अब तक एक गोल्ड, तीन सिल्वर और चार ब्रॉन्ज मेडल जीता है। सबसे पहले अवनि लेखरा ने R2 वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1) स्पर्धा में शुक्रवार (30 अगस्त) को स्वर्ण पदक जीता। अवनि ने पैरालंपिक रिकॉर्ड के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसी इवेंट में भारत की मोना अग्रवाल ने कांस्य पदक जीता।

फिर पेरिस पैरालंपिक में भारत को तीसरा मेडल प्रीति पाल ने दिलाया। उन्होंने वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इसके बाद 30 अगस्त को निशानेबाज मनीष नरवाल ने भारत को चौथा मेडल दिलाया। उन्होंने मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में सिल्वर मेडल हासिल किया। पेरिस पैरालंपिक 2024 के तीसरे दिन यानी 31 अगस्त को महिला निशानेबाज रुबीना फ्रांसिस ने पांचवां मेडल दिलाया। यह ब्रॉन्ज मेडल रहा।

इसके बाद रुबीना फ्रांसिस ने वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1) में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। उन्होंने फाइनल में 211।1 अंक हासिल किए। फिर 1 अगस्त को प्रीति पाल ने वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35) में ब्रॉन्ज और निषाद कुमार ने मेन्स हाई जंप (T47) में सिल्वर मेडल जीता। अब योगेश ने शानदार प्रदर्शन करके सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत के पदकवीर

1. अवनि लेखरा (शूटिंग)- गोल्ड मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

2. मोना अग्रवाल (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर राइफल (SH1)

3. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 100 मीटर रेस (T35)

4. मनीष नरवाल (शूटिंग)- सिल्वर मेडल, मेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

5.रुबीना फ्रांसिस (शूटिंग)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल (SH1)

6. प्रीति पाल (एथलेटिक्स)- ब्रॉन्ज मेडल, वूमेन्स 200 मीटर रेस (T35)

7.निषाद कुमार (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स हाई जंप (T47)

8. योगेश कथुनिया (एथलेटिक्स)- सिल्वर मेडल, मेन्स डिस्कस थ्रो (F56)

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »