20 Sep 2024, 01:51:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

महाराष्ट्र: रायगढ़ में केमिकल फैक्ट्री में हुआ भयंकर विस्‍फोट, मौके पर ही दो श्रमिकों की मौत, 4 झुलसे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2024 5:30PM | Updated Date: Sep 12 2024 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रायगढ़। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार को एक केमिकल कंपनी में भीषण विस्फोट हुआ, जिसमें कम से कम दो श्रमिकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना सुबह 11.15 बजे मुंबई से लगभग 110 किलोमीटर दूर रोहा शहर के धतव एमआईडीसी में साधना नाइट्रो केम लिमिटेड में हुई। रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घरगे ने कहा कि विस्फोट रासायनिक संयंत्र के भंडारण टैंक में हुआ। इस घटना में भंडारण टैंक पर काम कर रहे दो कर्मचारियों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पास में काम कर रहे चार अन्य लोग झुलस गए।

विस्फोट की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया। घायल श्रमिकों को रोहा के एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। घार्गे ने कहा, फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »