22 Sep 2024, 01:48:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

आज महाराष्ट्र में शुरू होगी लड़की बहिन योजना, जानें कौन है पात्र, लाभ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2024 11:56AM | Updated Date: Aug 17 2024 11:56AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की शिंदे सरकार आज आधिकारिक रूप से 'मुख्यमंत्री मांझी लड़की बहिन योजना' शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत राज्य की एक करोड़ से ज्यादा महिलाओं को काफी लाभ होने वाला है। शिंदे सरकार ये योजना मध्यप्रदेश की 'लाडली बहना योजना' की तर्ज पर लाई है।

सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि इस योजना का रक्षा बंधन त्योहार से जुड़ाव है। उन्होंने कहा कि इस योजना से राज्य की बहनों के हितों की रक्षा होगी। शिंदे ने यह भी भरोसा दिलाया कि यह योजना अस्थायी नहीं होगी और हमेशा चलती रहेगी। ये योजना केवल महाराष्ट्र की महिलाओं के लिए है। योजना का लाभ लेने के लिए महाराष्ट्र की स्थाई निवासी होना जरूरी है। इस योजना के पात्र 21 से 65 वर्ष की महिला होगी। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए लाई गई ये योजना केवल उन परिवारों के लिए है, जिनकी आय 2.5 लाख रुपये प्रति वर्ष है।

योजना में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए शिंदे सरकार ने नारी शक्ति धूत नाम से एक एप जारी किया है, जिससे महिलाएं ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। जो महिलाएं ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकती हैं, वो स्थानीय प्रशासन अधिकारियों की मदद से ऐसा कर सकती हैं।

योजना के तहत पात्र महिला को प्रति माह 1500 रुपये मिलेंगे। ये योजना आज यानी 17 अगस्त को शुरू हो रही है, लेकिन इसका शुरुआती महीना जुलाई माना जाता है। दरअसल, योजना के शुरुआती परीक्षण के तौर पर 30 लाख महिलाओं को उनके बैंक खाते में 3000 रुपये दिए गए। इस योजना से सरकार के खजाने पर सालाना 46000 करोड़ का खर्च का अनुमान है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »