21 Sep 2024, 00:07:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

चंडीगढ़़: कोर्ट में दिनदहाड़े चली गोलियां, पंजाब के पूर्व AIG ने IRS दामाद को गोलियों से भूना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2024 4:52PM | Updated Date: Aug 3 2024 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चंडीगढ़ के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में फायरिंग की वारदात सामने आई है जिसमें पूर्व एआईजी रहे ससुर ने अपने ही दामाद को गोलियां से भून दिया। दामाद आईआरएस अफसर था। इस घटना के बाद से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। ससुर ने अपने दामाद पर एक के बाद एक 5 फायर किए जिसमें से 2 गोलियां उसे लगी हैं। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट के अंदर हरप्रीत सिंह पहुंचे थे। हरप्रीत सिंह कृषि विभाग में आईआरएस के पोस्ट पर तैनात थे। उनका पत्नी के साथ तलाक का केस चल रहा था। वहीं उनके ससुर निलंबित एआईजी मानवाधिकार मालविंदर सिंह सिद्धू भी सुनवाई के दौरान कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। इसी बीच आरोपी ससुर ने वॉशरूम जाने की बात कही।

दामाद हरप्रीत ने ससुर से वॉशरूम जाने की बात पर कहा कि चलिए मैं आपको बता रास्ता बताता हूं। बस फिर क्या था दोनों वॉशरूम के लिए निकले और आरोपी ससुर मालविंदर ने बंदूक निकाली और एक के बाद एक 5 फायर कर दिए। इनमें से दो गोलियां हरप्रीत को लगीं। वहीं दो गोलियां यूं ही चलीं गई और एक गोली पीछे लगे दरवाजे में जा धंसी। गोली चलने की आवाज के बाद पूरे कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वहां मौजूद वकील भागकर आए और आरोपी ससुर को एक कमरे में बंद कर दिया।

वकीलों ने तुरंत घायल हरप्रीत को उठाया और बाहर लेकर आए, इसके बाद तुरंत एंबुलेंस को कॉल किया गया और हरप्रीत को सेक्टर 16 के हॉस्पिटल पहुंचाया गया। हालांकि हरप्रीत ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। डॉक्टर्स ने हरप्रीत को मृत घोषित कर दिया। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी ससुर को हिरासत में ले लिया है और मौजूद साक्ष्य इकट्ठा किए हैं। हादसे के बाद मौके पर कोर्ट परिसर में मौजूद जज भी पहुंचे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »