24 Sep 2024, 01:58:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

दिग्गज हॉलीवुड निर्माता Daniel Selznick का निधन, अवॉर्ड विनिंग फिल्म 'गॉन विद द विंड' के लिए थे फेमस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2024 5:44PM | Updated Date: Aug 3 2024 5:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। क्राफ्ट से जुड़ी दुनिया से अगर कोई नामी शख्सियत चली जाए, तो परिवार के साथ फैंस को भी सदमा पहुंचता ही है। हॉलीवुड में अपने काम से अपनी अलग पहचान बनाने वाले प्रोड्यूसर डेनियल सेल्जनिक का 88 की उम्र में निधन हो गया है। डेनियल का जन्म 18 मई, 21936 को लॉस एंजलिस में हुआ था। वह फिल्मी फैमिली से आते थे। डेनियल के पिता डेविड सेल्जनिक ने कई ऐसी फिल्में प्रोड्यूस की थी, जो न सिर्फ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई, बल्कि आइकॉनिक भी रहीं। 

डेनियल सेल्जनिक ने अवॉर्ड विनिंग डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'द मेकिंग ऑफ लीजेंड: गॉन विद द विंड' को प्रोड्यूस किया था। इसे काफी पसंद किया गया था। यह डॉक्यूमेंट्री फिल्म उन्होंने अपने पिता और उनके क्राफ्ट को दिखाते हुए बनाई थी। इस मूवी में दिखाया गया था कैसे और किन हालातों में उनके पिता ने 1939 फिल्म को डायरेक्ट किया था। डेनियल ने फिल्मों के साथ-साथ कुछ टीवी सीरीज भी प्रोड्यूस किए थे। इनमें 'ब्लड फ्यूड', 'हूवर वर्सेज द केनेडीज', 'द सेकंड सिविल वॉर' वगैरह शामिल थे। इसके अलावा वह कुछ फिल्मों के डायरेक्टर भी रह चुके हैं।

डेनियल जितना अपनी फिल्मों के लिए जाने जाते थे। उतने ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोरते थे। डेनियल की दो बार शादी हुई थी। उनकी पहली शादी अमेरिकन सोशलिस्ट और थिएट्रिकल प्रोड्यूसर एरिन मेयर से हुई थी। इस शादी से उनके दो बच्चे थे। वहीं, दूसरी शादी जेनिफर जोनस से हुई थी, जिनसे उनकी एक बेटी हुई। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »