17 Sep 2024, 00:25:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Career

ममता सरकार का बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में सभी मेडिकल कॉलेजों के हाउस-स्टाफ की भर्ती की गई रद्द

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2024 5:13PM | Updated Date: Sep 3 2024 5:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पश्चिम बंगाल से बड़ी खबर सामने आ रही है। आज राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने सभी मेडिकल कॉलेजों में स्थानीय स्तर पर हाउस-स्टाफ की भर्ती रद्द कर दी है। डिपार्टमेंट ने ऐसा करने के पीछे का कारण नहीं बताया है। लेकिन कहा जा रहा है कि राज्य में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल के कारण ये फैसला आया है। आज हेल्थ डिपार्टमेंट ने एक नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी।

नोटिस में कहा गया कि HFW-23099/136/2024/M/1058 dated 24/04/2024, HFW-46020(99)/35/2024/M/1057 dated 24/04/2024 और HFW-46020(99)/35/2024/M/1035 dated 23/04/2024 के तहत की जाने वाली हाउस-स्टाफ की भर्तियां राज्य की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आदेश जारी कर रद्द कर दी है। 

बता दें कि नोटिस संख्या HFW-23099/136/2024/M/1058 dated 24/04/2024 के मुताबिक, विभाग ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हाउस स्टाफ की भर्ती के लिए एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके मुताबिक, कुल 84 पदों पर भर्ती की जानी थी। साथ ही वहीं, नोटिस संख्या HFW-46020(99)/35/2024/M/1035 dated 23/04/2024 के मुताबिक, जलपईगुड़ी सरकारी मेडिकल कॉलेज में भी 9 पदों पर हाउस स्टाफ की भर्ती की जानी थी। जिसे अब विभाग ने आदेश जारी कर अगले आदेश तक रद्द कर दिया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »