08 Sep 2024, 07:11:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

रेणुकास्वामी मर्डर केस में कोर्ट ने बढ़ाई अभिनेता दर्शन की रिमांड, 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 22 2024 4:39PM | Updated Date: Jun 22 2024 4:39PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। रेणुकास्वामी हत्या मामले में अभिनेता दर्शन थुगुदीपा और तीन अन्य आरोपियों को 4 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। विशेष लोक अभियोजक (SPP) प्रसन्ना कुमार ने अभिनेता दर्शन के फैन रेणुकास्वामी की जघन्य हत्या में चल रही जांच पर लेटेस्ट अपडेट दिया है। गौतलब है कि, SPP ने शनिवार को आरोपी की हिरासत का अनुरोध नहीं किया, इसके बजाय, सभी चार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अदालत ने आदेश दिया है कि दर्शन, प्रदोष, विनय और धनराज को परप्पाना अग्रहारा केंद्रीय कारागार में रखा जाएगा। वे 4 जुलाई को अगली सुनवाई तक 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में रहेंगे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »