17 Sep 2024, 00:21:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

सपना चौधरी पर बनेगी बायोपिक, हरियाणा की डांसिंग क्वीन की लाइफ परदे पर उतारेंगे महेश भट्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 3 2024 5:10PM | Updated Date: Sep 3 2024 5:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। लोकप्रिय शख्सियत के जीवन पर फिल्में बनाना का ट्रेंड आज के दौर में कॉमन हो गया है। हाल ही में क्रिकेटर युवराज सिंह की बायोपिक का एलान हुआ है और अब हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) का नाम भी इस मामले को लेकर सुर्खियां बटोर रहा है। 

खबर है कि सपना के जीवन (Sapna Choudhary Biopic) के फर्श से अर्श तक की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने के लिए तैयारी जोरो-शोरों से चल रही हैं। खास बात ये है कि उनकी बायोपिक को बनाने की जिम्मेदारी की रेस में सुपरस्टार रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के ससुर और फेमस इंडियन फिल्ममेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) का नाम सबसे आगे है।

एक स्टेज डांसर के तौर पर अपनी पहचान बनाने वालीं सपना चौधरी आज के समय में किसी अलग परिचय की मोहताज नहीं हैं। उनकी बायोपिक को लेकर लंबे अरसे से चर्चा हो रही है। अब एनडीटीवी की खबर के अनुसार ये बताया जा रहा है कि सपना चौधरी की बायोपिक का निर्माण साइनिंग सन स्टूडियो के बैनर तले किया जा रहा है।

इससे पहले ये प्रोडेक्शन हाउस महेश भट्ट के फेमस शो हुकुस-बुकुस और पहचान को ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर प्रस्तुत कर चुका है। बताया जा रहा है कि फिल्म का टाइटल मैडम सपना (Madam Spna) हो सकता है और इसका डायरेक्शन कोई और नहीं बल्कि महेश भट्ट करने जा रहे हैं। मूवी में सपना के स्टेज डांस से लेकर कांस रेड कार्पेट तक के सफर को दर्शाया जाएगा। 

हालांकि, इस मामले कि अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है कि महेश भट्ट ही सपना चौधरी का बायोपिक का डायरेक्शन करेंगे। बता दें कि सपना सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस-11 में भी नजर आ चुकी हैं। बीते साल भी सपना चौधरी की बायोपिक को लेकर खबरें सामने आई थीं। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सपना ने खुद इस बात की पुष्टि की थी कि उनकी लाइफ पर फिल्म बनने जा रही है, जिसका निर्माण इंडस्ट्री का एक बहुत बड़ा प्रोडक्शन हाउस कर रहा है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »