18 Oct 2024, 10:46:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news

नेपाल में बारिश का कोहराम, लैंडस्लाइड और बाढ़ से कम से कम 39 लोगों की मौत, 11 लोग लापता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2024 5:23PM | Updated Date: Sep 28 2024 5:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नेपाल में लगातार बारिश के कारण कई जिलों में बाढ़ आई हुई है। बाढ़ के चलते कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार से ही नेपाल के कई हिस्सों में बारिश हो रही है। आपदा अधिकारियों ने नेपाल के कई जिलों में अचानक बाढ़ आने की चेतावनी दी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, काठमांडू में 9, ललितपुर में 16, भक्तपुर में 5, कवरेपालनचौक में 3, पंचथर और धनकुटा में दो-दो और झापा और धाडिंग में एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई। बाढ़ में कुल 11 लोग लापता हैं पुलिस ने बताया कि काठमांडू में 226 घर जलमग्न हो गए हैं। प्रभावित इलाकों में नेपाल पुलिस की ओर से करीब 3,000 सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की गई है। बारिश के बीच लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है।

इस बीच, नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने शुक्रवार को देश में खराब मौसम की स्थिति के कारण शनिवार सुबह तक सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं। यह तब हुआ जब नेपाल के मौसम पूर्वानुमान प्रभाग ने लगातार चार दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नेपाल के 77 में से 56 जिले भारी बारिश के चपेट में हैं। 

रेड अलर्ट के साथ राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्रबंधन प्राधिकरण (NDRRMA) ने दो दिनों के लिए रात के दौरान वाहनों के परिचालन को निलंबित कर दिया है। पूर्वानुमान प्रभाग ने कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। नेपाल के कई जिलों में मानसूनी हवाएं पूरे देश को प्रभावित कर रही हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »