18 Oct 2024, 20:00:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

CM शिंदे के कार्यक्रम में जा रही थी बस, गहरी खाईं में गिरी, 2 महिलाएं घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2024 5:54PM | Updated Date: Oct 9 2024 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला है। दरअसल माणगांव तहसील के मोरबे गांव में एक सड़क हादसा हुआ है। यहां मोरबे गांव में मुख्यमंत्री लाडकी बहिण योजना के कार्यक्रम में महिलाओं को लेकर जा रही एक बस मांजरोडे घाट में 40 फीट नीचे गहरी खाईं में जा गिरी। इस घटना में दो महिलाएं घायल हो गई हैं। बता दें कि माणगांव में लाडकी बहिण योजना वाचनपूर्ति समारोह का आयोजन 9 अक्तूबर की दोपहर 3 बजे किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री अजित पवार भी शामिल होने के लिए पहुंचे थे।

बता दें कि लाडकी बहिण योजना वाचनपूर्ति समारोह में शामिल होने के लिए रायगढ़, मुंबई और ठाणे से बसों के जरिए महिलाओं को मोरबे गांव लाया जा रहा है। यह घटना तब घटी जब माणगांव तालुका के रानवड़े गांव की महिलाएं एक बस में जा रही थीं। इस दौरान करीब दोपहर 12.45 बजे मांजरोडे गाट में करीब 40 फीट नीचे वह बिस जा गिरी। प्रारंभिक जांच के मुताबिक, ब्रेक फेल होने की वजह इस हादसे के पीछे बताया जा रहा है। बता दें कि इस घटना में दो महिलाओं को चोट आई है। एक महिला के पैर में चोट आई है, जबकि दूसरी महिला बस की खिड़की से बाहर चली गई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »