21 Sep 2024, 08:29:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

बारिश बनी आफत ! मकान ढहने से एक परिवार के 2 बच्चों की मौत, 5 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2024 3:11PM | Updated Date: Aug 3 2024 3:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

देश के अलग-अलग हिस्सों में जमकर बारिश हो रही है। बारिश के चलते पहाड़ी राज्यों और जिलों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं, मैदानी इलाकों में बारिश के चलते कच्चे घर गिर रहे हैं। ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले से सामने आया है। जहां एक गांव में लगातार बारिश के बाद मकान ढहने से एक परिवार के 2 बच्चों की मौत हो गई। परिवार के पांच अन्य लोग घायल हो गए हैं। यह जानकारी शनिवार को एक अधिकारी ने दी। 

गाडरवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सिविल सर्जन राकेश बोहरे ने बताया कि यह घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात को गाडरवारा तहसील के रामपुरा गांव में हुई। उन्होंने बताया कि जब कच्चा मकान गिरा, तब उसमें रहने वाला परिवार सो रहा था। बोहरे के मुताबिक, 3 साल की बच्ची और 17 साल के लड़के की मौत हो गई, जबकि ग्रामीणों ने मलबे से पांच लोगों को बचा लिया। 

घर के मालिक पवन नामदेव ने बताया कि घटना के समय उनके परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इस घटना पर कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक राव उदय प्रताप सिंह ने कहा कि अधिकारियों को पीड़ित परिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने और उन्हें पंचायत भवन में आश्रय देने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवार को तत्काल एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »