पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्या केस के मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ की हत्या कर दी गई है। इस बात का दावा एक अमेरिकी न्यूज चैनल ने किया है। चैनल के मुताबिक गैंगस्टर गोल्डी की अमेरिका में गोली मारकर हत्या की गई है। गोल्डी बराड़ ने ही मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी, जिसके बाद उसका नाम सुर्खियों में आने लगा था। जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से आतंकवादी घोषित किया जा चुका है। जिसके बाद से ही उसकी गिरफ्तारी के लिए रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया है।
यूएसए की एक वेबसाइट ने दावा किया है कि गोल्डी बराड़ को गोलियां कुछ दिन पहले मारी गई थीं और वह अपना इलाज करा रहा था। वेबसाइट ने आगे दावा किया कि कुछ दिन पहले सेंट्रल फरोजोना में 2 लोगों की गोली मारी गई थी जिसमें एक गोल्डी बरार भी था। इस हमले के दौरान घायल युवकों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। दावा किया जा रहा है कि इनमें से एक गोल्डी बरार था जिसकी अब मौत हो गई।
गोल्डी बराड़ का जन्म 11 अप्रैल 1994 को शमशेर सिंह और प्रीतपाल कौर के घर हुआ। वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का रहने वाला है। गोल्डी बराड़ के पिता पुलिस में कार्यरत थे। गोल्डी बराड़ के खिलाफ नेताओं का धमकी भरे फोन, फिरौती की मांग, कई हत्याओं की जिम्मेदारी लेने को लेकर मामले दर्ज हैं।
गुरलाल बराड़ जो गोल्डी बराड़ का चचेड़ा भाई था, उसकी हत्या के बाद गोल्डी ने अपराध का रास्ता चुना और कई गैंगस्टर्स के संपर्क में आने लगा। कनाडा के ब्रैम्पटन में रहने वाला गोल्डी बराड़ खालिस्तानी आतंकवादी समूह बब्जर से जुड़ा था। केंद्रीय मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसर गोल्डी बराड़ शार्प-शूटरों की आपूर्ति के अलावा सीमा पार से गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी के अलावा हत्या करने के सभी सामानों की आपूर्ति करता था।
इंटरपोल सेक्रेटेरिएट जनरल (आईपीएसजी), फ्रांस की ओर से गोल्डी बराड़ के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया जा चुका था। उसके खिलाफ 15 जून 2022 को लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया था। इसके बाद 12 दिसंबर 2022 को गोल्डी बराड़ के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया गया था।गोल्डी बराड़ साल 2023 में कनाडा के मोस्ट वांटेड की लिस्ट में 15 वें स्थान पर था। उसे हत्या, हत्या की साजिश, हथियार तस्करी के लिए पुलिस खोज रही थी।