08 Sep 2024, 07:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
State

पड़ोसन से गाड़ी हटाने के विवाद के दौरान निर्वस्त्र हो गया शख्स, इससे आहत होकर महिला ने की खुदकुशी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 28 2024 3:40PM | Updated Date: Jun 28 2024 3:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में एक महिला ने ऐसे कारण से अपनी जान दे दी जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। पुलिस के अनुसार गुरुवार रात पड़ोसी से गाड़ी हटाने के विवाद के दौरान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इस विवाद के दौरान पड़ोसी व्यक्ति महिला के सामने निर्वस्त्र हो गया। इससे आहत होकर महिला ने खुदकुशी कर ली।

पुलिस के मुताबिक मनीषा पत्नी जगदीश निवासी शांति नगर ने खुदकुशी की है। उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें पड़ोसी पूजा और प्रकाश शर्मा पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों के बीच आए दिन इसे लेकर विवाद चलता था। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पुलिस अब जांच कर रही है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है कि क्या महिला की आत्‍महत्‍या का यही वास्तविक कारण है। घटना के बाद से ही पड़ोसी घर पर नहीं है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »