07 Oct 2024, 01:58:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

'धूम 4' में हुई रणबीर कपूर की एंट्री, विलेन के रोल में नजर आएंगे 'एनिमल' एक्टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2024 5:28PM | Updated Date: Sep 28 2024 5:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बॉलीवुड की सबसे दिलचस्प फ्रेंचाइजी फिल्म 'धूम 4' (D का ऐलान जल्द ही होने वाला है। फिल्म की नई स्टार कास्ट में अब एक्टररणबीर कपूर का नाम भी जुड़ गया है।  साल 2004 में आदित्य चोपड़ा ने जॉन अब्राहम, अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा के साथ धूम बनाई थी जो जबरदस्त हिट हुई थी। फिल्म की कहानी, एक्शन और गाने भी खूब पसंद किए गए थे। दो साल बाद 2006 में, धूम 2 में ऋतिक रोशन ने खतरनाक चोर बनकर सबके होश उड़ा दिए थे। फिर 2013 में आमिर खान के ने डबल रोल में इस फ्रैंचाइज़ी को आगे बढ़ाया था। अब दर्शकों की नजरें धूम 4 पर टिकी है।

धूम 4 अभी आदित्य चोपड़ा की YRF में प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है। यह आदित्य की सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइजी है। उन्होंने मौजूदा समय को ध्यान में रखते हुए फ्रैंचाइज़ को रीबूट करने का फैसला किया है। पिछले सभी भागों की तरह, धूम 4 (धूम रीलोडेड) की स्क्रिप्ट आदित्य चोपड़ा ने विजय कृष्ण आचार्य के साथ मिलकर तैयार की है। खबर है कि धूम 4 में अब नेक्स्ट लेवल पर एक्शन और सस्पेंस के साथ इसे डबल एंटरटेनर बनाने की कोशिश की जा रही है।

फिल्म में लीड रोल में चार्मिंग एक्टर रणबीर कपूर की भी एंट्री हो चुकी है। एनिमल के बाद रणबीर एक फिर बड़े पर्दे पर एक खास रोल में नजर आने वाले हैं। यह उनके करियर की 25वीं फिल्म होगी और अभिनेता अपनी सिल्वर जुबली को और स्पेशल बना देंगे। 

सूत्र के मुताबिक, धूम 4 के लिए रणबीर के साथ चर्चा लंबे समय से चल रही थी। उन्होंने इसका हिस्सा बनने में रुचि दिखाई थी और अब आखिरकार इस फ्रैंचाइज़ में वह लीड रोल प्ले करने वाले हैं। हालांकि, रणबीर धूम में हीरो नहीं विलेन बनने वाले हैं। वह फिल्म में नेगेटिव रोल निभाएंगे। धूम 4 में पुलिस के दोस्तों की जोड़ी की भूमिका निभाने के लिए नये यंग एक्टर्स लिए जाएंगे। अब जब मुख्य कहानी तय हो गई है, तो टीम कास्टिंग चरण में आगे बढ़ेगी। धूम 4 न केवल सबसे बड़ी धूम फिल्म होगी, बल्कि भारतीय सिनेमा की ग्लोबल लेवल पर एक टेंटपोल फीचर फिल्म भी होगी।"

खबर ये भी है कि धूम 4 एक रीबूट फिल्म होने वाली है। ऐसे में इसमें फिल्म की पुरानी फ्रेंचाइजी का कोई कलाकार भी नहीं देखने को मिलेगा। फिल्म में अभिषेक बच्चन, उदय चोपड़ा, जॉन अब्राहम, ऋतिक रोशन या आमिर खान में से कोई भी नजर नहीं आएगा। ये फिल्म रणबीर कपूर के साथ नये कलाकारों को लेकर बनेगी। वाईआरएफ़ 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में धूम 4 को फ़्लोर पर लाने की सोच रहा है। जब रणबीर कपूर लव एंड वॉर और रामायण 1 और 2 की शूटिंग पूरी कर लेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »