19 Sep 2024, 06:33:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment

मशहूर पंजाबी Singer AP Dhillon के घर के बाहर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, इस गैंग ने ली जिम्मेदारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 2 2024 5:46PM | Updated Date: Sep 2 2024 5:46PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पंजाबी गायक और रैपर एपी ढिल्लों के कनाडा के वैंकूवर स्थित घर के बाहर गोलीबारी की घटना की खबर मिली है। फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसकी सुरक्षा एजेंसियां जांच कर रही है। सिंगर को लेकर इस परेशान कर देने वाली खबर ने उनके फैंस के बीच भी हलचल मचा दी है। सिंगर का घर कनाडा के वैनकूवर में है। उनके घर के बाहर अज्ञात हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है। अभी तक फायरिंग करने वाले हमलावरो की पहचान नहीं हो पाई है।

मशहूर पंजाबी गायक एपी ढिल्लों के घर के बाहर हुई गोलीबारी की जिम्मेदारी लॉरेश विश्नोई रोहित गोदारा गैंग ने ली है। वायरल हो रहे पोस्ट में इसका दावा किया गया है। फायरिंग के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है, जिसके बाद इस घटना से हंगामा हो गया। विक्टोरिया आइलैंड इलाके में गायक के घर के पास गोलीबारी की आवाज सुनी गई। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में दावा किया गया है कि 1 सितंबर की रात को गिरोह ने कनाडा में दो स्थानों पर गोलीबारी की - एक विक्टोरिया आइलैंड पर और दूसरा टोरंटो के वुडब्रिज में की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »