19 Mar 2024, 14:04:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

आग में सब राख होने के बाद भी घर की रखवाली करता रहा है ये कुत्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2018 11:28AM | Updated Date: Dec 10 2018 11:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रंसिस्को।  उत्तरी कैलिफोर्निया के जंगलों में भीषण आग लगने के करीब एक महीने बाद एक हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। आग में सब कुछ राख होने के बावजूद एक कुत्ता अपने क्षतिग्रस्त घर की रखवाली करता रहा। मेडिसन नाम का यह कुत्ता महीनेभर उसी क्षतिग्रस्त मकान में रह कर अपने घर की रखवाली करता रहा। मालकिन एंड्रिया गेलॉर्ड इस हफ्ते जब पैराडाइज स्थित अपने घर लौटीं तो कुत्ते को देख हैरान रह गईं। गेलॉर्ड ने आठ नवंबर को अपना घर छोड़ दिया था। इस आग में 27 हजार घर तबाह हो गए थे। गेलॉर्ड ने एक बचावकर्मी को मेडिसन का पता लगाने का अनुरोध भी किया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »