29 Mar 2024, 19:27:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

एंटार्कटिका के समुद्र में तैरता दिखा बिना सिर का अजीब जीव, लोग हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2018 3:38PM | Updated Date: Oct 25 2018 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। एंटार्कटिका के समुद्र में बिना सिर का जीव दिखने से लोग हैरान हैं। इस जीव का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इसका नाम हेडलेस चिकनफिश नाम दिया है। इस मछली का रंग और बनावट इतना ज्यादा अजीब है कि लोगों को यकीन नहीं हो रहा ऐसा भी कोई जीव हो सकता है। इसका शरीर ज्यादातर पारदर्शी होता है।
 
इसके शरीर में सिर नहीं दिखता लेकिन पैरों के सहारे अपने भोजन को शरीर में मौजूद चम्मचनुमा मुंह में डालती है। यह अपने हमलावर को डराने के लिए फूल जाती है और शरीर को बढ़ा लेती है। विकीपीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, इस जीव का आकार अमूमन 11सेमी से 25 सेमी तक होता है। इस मछली को देखने वाले लोगों का कहना है कि यह दुनिया में अब तक देखे गए जीवों में से सबसे अजीब और शानदार जीव है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »