29 Mar 2024, 03:22:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

OMG! मरीज के पेट से निकाले 10 सेंटीमीटर के 122 स्कू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 23 2018 10:33AM | Updated Date: Oct 23 2018 10:33AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अदीस अबाबा। अदीस अबाबा में इथोपियाई डॉक्टरों ने एक मरीज के पेट में से सौ से अधिक कीलें और अन्य धारदार वस्तुएं निकाली हैं। न्यूज एजेंसी एएफपी सेंट पीटर स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल के दवाइत तेरे ने बताया कि 33 वर्षीय मरीज को कोई मानसिक रोग था और उसने 122 स्क्रू (10 सेंटीमीटर), चार पिनें, एक टूथपिक और टूटे ग्लास के शीशें खा लिए थे। यह आॅपरेशन करीब ढाई घंटे चला।
 
दवाइत ने एएफपी से कहा, मरीज को पिछले 10 वर्ष से कोई मानसिक रोग था और पिछले दो वर्ष से उसने दवाई लेना बंद कर दिया था, जो ऐसी वस्तुएं खाने का एक संभावित कारण है। उन्होंने आगे कहा कि, मुझे लगता है उसने ये चीजें पानी के साथ निगली होंगी। हालांकि, सौभाग्य से इन चीजों ने उसके पेट में जख्म नहीं बनाए। इन चीजों की वजह से उसके पेट में घातक संक्रमण हो सकता था, जो कि उसकी जान के लिए भी खतरनाक साबित होता। डॉक्टर ने कहा कि, हमने ऐसे कई केस देखें हैं, लेकिन उन सभी मामलों में ये मामला ज्यादा खतरनाक था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »