29 Mar 2024, 02:31:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

भारत-चीन युद्ध के 56 साल बाद मिला मुआवजा, पूरा गांव बना करोड़पति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 22 2018 10:34AM | Updated Date: Oct 22 2018 10:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

गुवाहाटी। मुआवजे के बाद पूरा गांव करोड़पति बना है। गांव के प्रत्येक परिवार के हिस्से में एक करोड़ रुपए आए हैं। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पश्चिमी खेमांग जिले में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में ग्रामीणों को मुआवजे की राशि के चैक सौंपे। 
 
रिजिजू ने बताया, ग्रामीणों को कुल 37.73 करोड़ रुपए दिए गए हैं। यह सामुदायिक भूमि थी इसलिए उन्हें जो रकम मिली है उसे ग्रामीणों के बीच बांटा जाएगा।  गौरतलब है कि 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद सेना ने अपना बेस, बंकर, बैरक बनाने और सड़क, पुल तथा अन्य निर्माण कार्यों के लिए काफी मात्रा में जमीन का अधिग्रहण किया था।
 
पश्चिमी खेमांग जिले में अप्रैल 2017 में तीन गांवों के 152 परिवारों को 54 करोड़ रुपए बांटे गए थे। गत वर्ष सितंबर माह में ग्रामीणों को 158 करोड़ रुपए की एक अन्य किश्त दी गई। यह राशि उनकी निजी जमीन के ऐवज में दी गई थी। उनकी जमीन का अधिग्रहण सेना ने किया था। फरवरी 2018 में त्वांग जिले में 31 परिवारों को 40.80 करोड़ रुपए दिए गए।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »