29 Mar 2024, 02:08:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

समुद्र के सफाई अभियान ने पकड़ा जोर, 24 साल के लड़के ने की अनोखी पहल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 9 2018 10:50AM | Updated Date: Sep 9 2018 10:50AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सैन फ्रांसिस्क। समुद्र में प्लास्टिक और प्रदूषण के खतरे को कम करने के लिए दुनियाभर में कई प्रयोग हो रहे हैं। शनिवार को समंदर को साफ करने और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए विश्व का सबसे बड़ा 'ओशन क्लीनअप' अभियान लॉन्च किया जा रहा है। डच बोयान स्लाट इस अभियान की शुरूआत करने वाले हैं। संस्था की शुरूआत उन्होंने 18 साल की उम्र में की थी।
 
बोयान बताते हैं कि 8 साल पहले वह जब 16 साल के थे तब उन्होंने समुद्र मार्ग से ग्रीस की यात्रा की थी। ग्रीस जाने के रास्ते में उन्होंने मछलियों से ज्यादा तो प्लास्टिक पानी में नजर आ रहा था और यह बहुत दुखद था। पिछले 8 साल से बोयान इस पर काम कर रहे हैं कि समुद्र से अधिक से अधिक प्लास्टिक कैसे निकाला जा सके। 
 
बोयान और उनकी टीम 8 साल से इस दिशा में काम कर रही है, शनिवार को उनकी टीम ने 2000 फीट के यू आकार वाले कलेक्शन सिस्टम को लॉन्च किया। इसके जरिए कैलिफॉर्निया से हवाई तक के समुद्र क्षेत्र 600,000 में से कचरे को निकालकर पानी को साफ किया जाएगा। बोयान की टीम ने हर साल समुद्र से 50 टन के करीब कचरा निकालने का लक्ष्य तय किया है। साथ ही प्लास्टिक और समुद्र से निकाले गए कचड़े को रीसाइकल करने की भी योजना है।
 
16 साल की उम्र में बोयान ने जो सपना देखा आज उससे बहुत से लोग जुड़ गए हैं। इस वक्त उनकी संस्था में 80 लोग स्वैच्छिक तौर पर काम कर रहे हैं। बोयन और उनकी टीम का कहना है कि समुद्र को प्रदूषण और प्लास्टिक मुक्त बनाकर इसे समुद्री जीवों के लिए सुरक्षित रखने के लिए हम ज्यादा से ज्यादा लोगों के साथ काम करना चाहते हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »