29 Mar 2024, 20:51:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पादरी ने नर्क में जाने का डर दिखाकर 1000 बच्चों से किया रेप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 20 2018 10:28AM | Updated Date: Aug 20 2018 10:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। पेंसिल्वेनिया में  रोमन कैथोलिक पादरियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठानों, चिह्नों और नर्क में जाने की धमकी देकर 1000 से ज्यादा बच्चों का यौन उत्पीड़न और बलात्कार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। देश के शीर्ष अभियोजक ने इसे धर्म का इस्तेमाल हथियार की तरह करना बताया है।
 
एक ग्रैंड ज्यूरी ने अपनी जांच में पाया  कि राज्य में पादरियों ने बच्चों के धार्मिक विश्वास और चर्च में विश्वास का इस्तेमाल यौन शोषण और अपराध के बाद उन्हें चुप कराने के लिए किया। इस रिपोर्ट में पादरियों द्वारा प्रताड़ित किए गए लोगों ने स्तब्ध कर देने वाली घटनाओं का जिक्र किया है। इस बात का खुलासा मंगलवार को जारी  884 पन्ने की जांच रिपोर्ट में  किया गया है।
 
रिपोर्ट के अनुसार एक पादरी ने एक पीड़ित को प्रार्थना अवस्था में रस्सियों से बांध दिया और जब उसने यौन संबंध बनाने से इंकार कर दिया तो इससे पादरी गुस्सा हो गया और उसने सात इंच की क्रूसफिक्स छड़ी का इस्तेमाल उसका यौन उत्पीड़न करने के लिया किया। वहीं एक अन्य पीड़ित ने बताया कि पादरी ने धातु की छड़ी का इस्तेमाल उसे पीटने के लिए किया। इसके अलावा रिपोर्ट में एक अन्य पीड़ित का जिक्र है जिसे चार पादरियों ने ईसा की मुद्रा में नंगे खड़ा करके उसकी तस्वीरें खिंची।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »