20 Apr 2024, 01:11:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

शादी करने के लिए यहां करना पड़ता ये गंदा काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 2:50PM | Updated Date: Jul 4 2018 2:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुनिया में अनेकों धर्म हैं अनेकों रीति-रिवाज हैं जो अपने आप में सबसे अलग हैं। दुनिया में शादी करने के भी कई रीति-रिवाज हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे शादी के रिवाज के बारें में बताएंगे जिससे सुनते ही आप सन्न रह जायेंगे। बता दें दुनिया एक ऐसी भी जगह हैं जहां शादी करने के लिए किसी दूसरे आदमी की पत्नी को चुराके लाना पड़ता हैं, शायद आपको विश्वास भी न हो लेकिन ये बिलकुल सही हैं। यहां का रीति-रिवाज ही कुछ ऐसा हैं।
 
दरअसल पश्चिमी अफ्रिका की वोदाब्बे जनजाति के लोग शादी करने के लिए दूसरे की बीवी को चुराकर लाते हैं। इस तरह शादी करना ही इन लोगों ली पहचान हैं। वोदाब्बे जनजाति के अनुसार यहां पहली शादी परिजनों की सहमति से होती हैं और दूसरी शादी करने के लिए पुरुषों को किसी की पत्नी को चोरी करना पड़ता हैं। दूसरी शादी करने वालों के लिए एक मेला लगाया जाता हैं। इस मेले को गेरेवोल फेस्टिवल के नाम से जाना जाता हैं। इसमें लड़के अपने चेहरे पर रंग लगाकर आते हैं और शादीशुदा महिलाओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास करते हैं।
 
इस दौरान एक बात का विशेष ध्यान रखना होता हैं कि उस महिला का पति यह सब न देख रहा हो और न ही उसे इस बात की जानकारी लगे। अगर कोई महिला किसी पुरुष पर आकर्षित हो जाती हैं तो वह पुरुष उस शादीशुदा महिला को लेकर भाग जाता हैं। इसके बाद समुदाय के लोग उनका विवाह करवा देते हैं। यहां के लोग इस शादी को प्रेम विवाह मानकर सहमति भी देते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »