18 Apr 2024, 05:53:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

दुबई में दिखेगा सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 4 2018 11:14AM | Updated Date: Jul 4 2018 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दुबई। 27 जुलाई को इस सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण दुबई में दिखाई देगा। अधिकारियों ने बताया कि ग्रहण के दौरान चंद्रमा करीब चार घंटे के लिए धरती की छाया में आ जाएगा। इस ग्रहण को कम से कम तीन महाद्वीपों में स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा। दुबई एस्ट्रॉनमी ग्रुप के अनुसार, यह ग्रहण सदी का सबसे लंबा ग्रहण होगा जो करीब एक घंटे 43 मिनट का होगा।
 
इस दौरान ‘ब्लड मून’ दिखेगा। ‘ब्लड मून’ पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान बनने वाले चंद्रमा के ‘रिंग’ को कहते हैं। आंशिक चंद्र ग्रहण दो घंटे बारह मिनट (22:24 से देर रात 2:19) जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण एक घंटे 43 मिनट (रात 23:30 से देर रात 1:13) का होगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »