20 Apr 2024, 16:37:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान में 117 साल के बुजुर्ग इंसान की मौत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 22 2018 3:00PM | Updated Date: Apr 22 2018 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। दुनिया के बुजुर्ग इंसान का आज दक्षिणी जापान के एक अस्पताल में निधन हो गया। नबी नाम के इस शख्स की उम्र 117 साल थी। नबी का जन्म 4 अगस्त 1900 में जापान में हुआ था। बताया जाता है कि नबी की पांच पीढ़ियों में 160 से ज्यादा वंशज हैं। उनका शहर किकाई जापान के चार मुख्य द्वीपों के दक्षिणी भाग क्यूशू पर कागोशिमा प्रांत में स्थित है।
 
किकाई के एक अधिकारी ने बताया कि नबी ताजीमा का कल रात करीब आठ बजे से पहले एक अस्पताल में निधन हो गया। वह जनवरी से वहां भर्ती थीं। करीब सात माह पहले, वायलेट ब्राउन का जमैका में निधन होने बाद उन्हें दुनिया का सबसे  बुजुर्ग इंसान होने का तमगा मिला था। वायलेट का निधन भी 117 वर्ष की आयु में ही हुआ था। अमेरिका स्थित ‘गेरोनोलॉजी रिसर्च ग्रुप ’ का कहना है कि अब जापान की ही एक अन्य महिला शियो योशिदा विश्व की सबसे बुजुर्ग इंसान हैं। उनकी उम्र 116 वर्ष है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »