24 Apr 2024, 06:34:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

विश्व का एकमात्र देश, जहां मां से ज्यादा पिता बिताते हैं बच्चों के साथ वक्त

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Apr 8 2018 5:41PM | Updated Date: Apr 8 2018 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

फिनलैंड दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां मां से ज्यादा पिता अपने बच्चों के साथ वक्त बिताते हैं। यह जानकारी सामने आई है ओईसीडी रिपोर्ट में। द ग्लोबल जेंडर गेप रिपोर्ट ने साल 2016 में फिनलैंड को लैंगिक समानता की लिस्ट में दूसरे नंबर पर रखा था। वहीं इकोनॉमिस्ट ने हालही में इसे कामकाजी मां के लिए तीसरा सबसे अच्छा देश करार दिया था। लेकिन सोचने वाली बात यह है कि 55 लाख की जनसंख्या वाले इस देश में यह कैसे संभव हुआ। विशेषज्ञों का मानना है कि राजनीतिक मंशा, सामाजिक लोकतंत्र की मजबूत परंपरा और अन्य कई ऐसे पहलू हैं, जिनसे यह संभव हुआ है।
 
फिनलैंड के लोगों का मानना है कि बच्चे के विकास में पिता अहम भूमिका निभाता है। इसको ध्यान में रखते हुए वहां पिता को नौ सप्ताह की पितृत्व अवकाश देने का प्रावधान है। इस दौरान उनकी 70 फीसदी सैलरी उन्हें दी जाती है। इसके साथ ही इस स्कीम के लिए जागरूक करने के लिए हाल ही में एक कैम्पेन भी शुरू किया गया है। इस देश में महिलाओं के अधिकारों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाता है। यह विश्व का दूसरा ऐसा देश था, जिसने सबसे पहले महिलाओं को वोट डालने का अधिकार दिया था। इसके साथ ही साल 1906 में महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देकर यह ऐसा करने वाला विश्व का पहला देश बन गया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »