28 Mar 2024, 21:53:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

65 की उम्र में बनी चार बच्चों की मां

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 24 2015 12:54AM | Updated Date: May 24 2015 12:54AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बर्लिन। 65 साल की एक जर्मन महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया है। जर्मन टीवी आरटीएल ने खबर दी है कि औरत का कृत्रिम गर्भाधान हुआ था। रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्नहुग्रेट राउनिक ने बर्लिन के एक अस्पताल में एक साथ तीन बेटों और एक बेटी को जन्म दिया। हालांकि राउनिक की डिलीवरी 26वें सप्ताह में ही हो गई और उनका आॅपरेशन हुआ, लेकिन बच्चों के जीवित रहने की पूरी संभावना बताई जा रही है।

पोते-नातियों वाली राउनकि को पहले से ही 13 बच्चे हैं। उनके सात नाती-पोते भी हैं। एक साथ चार बच्चों को जन्म देने वाली वो सबसे अधिक उम्र की औरत हैं। उन्होंने फिर से मां बनने का इरादा तब किया जब उनकी सबसे छोटी बेटी (जो 10 साल की है) उनसे कहने लगी कि उसे एक भाई या बहन चाहिए। रिपोर्ट के मुताबिक राउनिक का यूक्रेन में किया गया गर्भाधान और उनका गर्भ जर्मनी में काफी चर्चा में रहा। कुछ डॉक्टरों ने भी सवाल उठाया था कि क्या वो गर्भ के दौरान स्वस्थ रह पाएंगी।


नहीं टूटा उम्र का रिकॉर्ड
हालांकि स्कूल में शिक्षक के तौर पर काम करने वाली राउनकि बच्चों को जन्म देने वाली सबसे अधिक उम्र की महिला नहीं हैं। ये रिकॉर्ड स्पेन की एक औरत के नाम हैं, जिन्होंने 2006 में 66 साल की उम्र में बच्चों को जन्म दिया था। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि इसका श्रेय भारतीय ओंकारी पवार को है, जिन्होंने 70 साल की उम्र में बच्चे पैदा किए थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »