29 Mar 2024, 16:51:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

800 करोड़ की मालकिन हैं य‍ह 19 साल की युवती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 6 2018 1:28PM | Updated Date: Mar 6 2018 1:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग सहित दुनिया की उन तमाम हस्तियों का नाम बहुत कम उम्र में अरबपति बनने और जबर्दस्त शोहरत कमाने वालों में शुमार है, लेकिन क्या आप जानते हैं फिलहाल दुनिया में सबसे कम उम्र में अरबपति बनने वाला शख्स कौन हैं। यह हैं नॉर्वे की 19 साल की एलेक्जांद्रा आंद्रेसन। फोर्ब्स मैगजीन ने उन्हें अरबपतियों की अपनी लिस्ट में शुमार किया है। 
 
द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, एलेक्जांद्रा के पास 1.2 बिलियन डॉलर ( करीब 80 अरब 83 करोड़ रुपए) की संपत्ति है जो उन्हें दुनिया की सबसे युवा अरबपति बनाती है। मजेदार बात यह है कि उनकी बहन की उम्र 20 साल है और उनके पास भी इतनी ही संपत्ति है। दरअसल, फर्ड होल्डिंग कंपनी में दोनों बहनों की 42.2 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। इस कंपनी के मालिक उनके पिता हैं और उन्होंने यह हिस्सेदारी अपनी बेटियों के नाम की थी।
 
 
एलेक्जांद्रा नॉर्वे के निवेशक योहान आंद्रेसन की बेटी हैं। फिलहाल वह एम्सटर्डम यूनिवर्सिटी कॉलेज में सोशल साइंस की पढ़ाई कर रही हैं। उन्हें घुड़सवारी का शौक है और पारिवारिक कारोबार में जाने की बजाए वह घुड़सवारी में अपना कॅरियर बनाना चाहती हैं। एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, मैं अपनी बाकी जिंदगी घुड़सवारी करते हुए बिताना पसंद करूंगी।
 
 
तंबाकू की वजह से एलेक्जांद्रा का परिवार अरबों रुपए की संपत्ति का मालिक है। उनका परिवार 2005 तक तंबाकू इंडस्ट्री में सक्रिय था, लेकिन बाद में उन्होंने करीब 50 करोड़ डॉलर में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेच दी। फिलहाल आंद्रेसन परिवार की कंपनी फर्ड इन्वेस्टमेंट हेज फंड मैनेज करती है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »