20 Apr 2024, 15:33:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

लड़का समझ लड़की को जमकर पीटा, फिर हुआ कुछ ऐसा तो भागे हमलावर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 1:40PM | Updated Date: Feb 22 2018 1:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ रही नॉर्थ ईस्ट की स्टूडेंट को जान बचाने के लिए हमलावरों के सामने हे... आई एम गर्ल कहना पड़ा। मुखर्जी नगर इलाके में स्टूडेंट का कुछ लड़कों से बहस के बाद झगड़ा हुआ था। स्टूडेंट रेसलर और बॉस्केटबॉल प्लेयर भी है। खेल की वजह से उसका हुलिया, कद-काठी, चाल-ढाल और हेयर कट एकदम लड़कों की तरह है। 
 
मामूली टशनबाजी में हाथापाई हो गई। लड़का समझकर पीट रहे हमलावरों को जैसे ही पता चला कि वह लड़की है, आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए। खबर मिलने पर मुखर्जी नगर थाना पुलिस ने जांच पड़ताल की। स्टूडेंट ने आपबीती पुलिस को बताई। बयान पर छेड़छाड़ समेत मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों का सुराग मिल गया है। पुलिस के मुताबिक,  स्टूडेंट अरुणाचल प्रदेश की रहने वाली है। वह डीयू के एक कॉलेज में तृतीय वर्ष की छात्रा है और मुखर्जी नगर में पीजी में रहती है।  रात करीब 2 बजे वह अपने 5 दोस्तों के साथ फिल्म देखकर कैब से लौटी थी। 
 
स्टूडेंट के बाकी दोस्त घर निकल गए, जबकि स्टूडेंट एक दोस्त के साथ खाने के लिए रुक गई। उसने कैप लगाई थी। आरोप है कि बाइक पर एक लड़का आया जिससे मामूली बात पर बहस हो गई। बाइक सवार ने स्टूडेंट की कैप उतारकर फेंक दी। स्टूडेंट ने विरोध जताते हुए आरोपी को धक्का दे दिया। इसके बाद लड़के ने कुछ दूर खड़े अपने दोस्तों को बुला लिया। जहां झगड़ा हुआ, ज्यादा रोशनी नहीं थी। 3 आरोपियों ने स्टूडेंट से गाली गलौज करते हुए हाथापाई की। उसे बताना पड़ा कि वह लड़की है। आरोप है कि इतना सुनते ही हमलावर वहां खड़ी कार में बैठकर फरार हो गए। पुलिस ने स्टूडेंट को मेडिकल के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »