24 Apr 2024, 19:11:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

सुहागरात के दिन ही दुल्हन ने बच्‍चे को जन्‍म, पति के उड़े होश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 22 2018 12:45PM | Updated Date: Feb 22 2018 12:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

उन्नाव। उत्तरप्रदेश में उन्नाव जिले के सफीरपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शादी के बाद सुहागरात के दिन दुल्हन ने एक बच्चे को जन्म दिया। जिसे देख दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई। मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के सकहन मुसलमानन गांव का है। 
 
बच्‍चा देख पति के उड़े होश
गांव निवासी विमलेश पुत्र सुमेर पासी की शादी अचलगंज थाना क्षेत्र के जरगांव निवासी सोनम देवी पुत्री मेवालाल के साथ हुई थी। सात फेरों के बाद दुल्हन विदा होकर अपने घर आई। नई नवेली दुल्हन के स्वागत के लिए महिलाएं दरवाजे पर खड़ी थीं। तभी दुल्हन की तबीयत खराब हो गई। वह जमीन पर गिर गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। कुछ मिनटों बाद ही उसने एक बेटे को जन्म दिया। अपनी पत्नी को आंखों के सामने बच्चे को जन्म देता देख पति के होश उड़ गए।
 
वापस अपने घर पहुंचीं लड़की
दूल्हे ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी। वहीं लड़की के मां बाप को इस संबंध में बताया गया। विमलेश ने लड़की के मां बाप पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए अपनी लड़की को ले जाने को कहा। जिस के बाद पिता अपनी बेटी को घर ले गया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »