25 Apr 2024, 13:05:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस रेस्टोरेंट का अनोखा ऑफर: जितनी छोटी स्कर्ट, उतना बड़ा डिस्काउंट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 19 2015 5:22PM | Updated Date: May 19 2015 5:30PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। चीन में एक रेस्टोरेंट ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अनोखा नुस्खा निकाला है। रेस्टोरेंट ने फैसला किया है कि जो लड़कियां जितनी छोटी स्कर्ट पहनकर आएंगी, उन्हें बिल में उतना ही डिस्काउंट दिया जाएगा।

 
यह रेस्टोरेंट पूर्वी चीन के जिनान शहर में हैं। अगर स्कर्ट घुटने से तीन इंच ऊपर है तो रेस्टोरेंट बिल में 20 फीसदी की छूट देता है। घुटने से 13 इंच ऊंची स्कर्ट पर बिल में 90 फीसदी तक छूट दी जाती है।  
 
यहां महिला ग्राहकों के पहुंचने पर कर्मचारी उनकी स्कर्ट का नाप लेते हैं और उसी के मुताबिक उन्हें खाने के बिल में छूट दी जाती है। कर्मचारी टेप लेकर यह नापते हैं कि महिला की स्कर्ट उसके घुटने से कितने इंच ऊपर है।
 
'डेलीमेल' के मुताबिक, रेस्टोरेंट ने मिनी स्कर्ट पहनने पर बिल में छूट देने की स्कीम पिछले हफ्ते से लागू की है। रेस्टोरेंट के संस्थापक ईसन यांग ने इस पर कहा कि इन दिनों हमें मंदी का सामना करना पड़ रहा है, जिसके चलते हमने यह प्रयोग किया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »