29 Mar 2024, 16:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

फ्री में ज्यादा काम किया तो कंपनी ने निकाल दिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2017 4:14PM | Updated Date: Nov 1 2017 4:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बार्सिलोना। ऐसा माना जाता है कि अगर कोई कर्मचारी अधिक मेहनत और ज्यादा काम करता है तो यह आगे चलकर उसकी सफलता का पैमाना बन जाता है। एक मामले में यह उलटा पड़ गया है। यह अजीब वाक्या बार्सिलोना की 'लिड्ल' नामक ग्रोसरी कंपनी में हुआ है जहां जीन पी नाम का शख्स काम करता था। जीन पी को ज्यादा काम करने और जल्दी कंपनी आने के कारण सस्पेंड कर दिया गया है। एक न्यूज वेबसाइट के मुताबिक, कर्मठ जीन पी लिड्ल कंपनी की बार्सिलोना ब्रांच में रोज सुबह 5 बजे आ जाता था और तब तक काम करता था जब तक कि सारा स्टाफ न चला जाए।

रिपोर्ट्स में बताया गया कि जीन पी को अचानक कंपनी के रूल्स तोड़ने के लिए नौकरी से निकाल दिया गया। इसमें उसे स्टोर में अकेला रहने और फ्री में ओवरटाइम करने का दोषी पाया गया। हालांकि इसमें जीन पी के वकील जुआन गुएरा ने बताया कि कंपनी के बॉस ने जीन पी को पिछले 12 साल में कभी नहीं बताया कि कंपनी में जल्दी आना मना है। मिस्टर गुएरा ने आगे बताया कि जीन पी पर सेल्स और परफॉरमेंस टारगेट को लेकर काफी दबाव था। जीन पी ने इसीलिए मेहनत और डेडीकेशन दिखाई। केस अभी सुना जाना बाकी है। यह देखना रोचक होगा कि ट्रिब्यूनल का फैसला किस तरफ जाएगा।  

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »