20 Apr 2024, 06:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

उर्दू शायर दिसनवी के सम्मान में गूगल का डूडल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2017 1:25PM | Updated Date: Nov 1 2017 1:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने उर्दू शायर, आलोचक और भाषा विद अब्दुल कवी दिसनवी को उनकी 87वीं जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए अपना डूडल उन्हें समर्पित किया है। बिहार में नालंदा जिले के दिसना गांव में 1930 में जन्मे दिसनवी का निधन सात जुलाई, 2011 को भोपाल में हुआ। उन्होंने अपना पूरा जीवन भोपाल में ही गुजारा। अतिथि कलाकार प्रभा माल्या द्वारा डिजाइन किए गए डूडल में दिसनवी काले रंग का बंद गला कोट पहने एक पुस्तकालय जैसी जगह में बैठ कर काम करते हुए दिखी है। वहीं पृष्ठभूमि में गूगल को उर्दू स्क्रिप्ट के डिजाइन में लिखा गया है। करीब पांच दशक तक की अपनी लेखनी में दिसनवी ने गल्प, जीवनी, कविताएं सभी कुछ लिखा है। उनका सबसे लोकप्रिय काम मौलाना आजाद की जीवनी  हयात-ए-अबुल कलाम आजाद है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »