19 Apr 2024, 19:57:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

OMG: लड़की ने बोतल से नीचे फेंका पानी, यूं उड़ने लगा हवा में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 7:31PM | Updated Date: Oct 30 2017 7:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्रेविटी कम होंने के कारण चीजों का उड़ाना तो आपने सुना ही होगा हालांकि ऐसा स्पेस में होता है धरती पर नहीं। लेकिन अगर हम आपसे ये कहे कि धरती पर भी एक जगह ऐसी है जहां चीजों का उड़ना आम बात है। जी हां, इस जगह पर चीजें नीचे गिरने के बजाए हवा में तैरने लगती है अमेरिका का हूवर डैम इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है। इस डैम की ख़ास बात ये है कि यहां से चीजें नीचे फेंकने पर वो नीचे गिरने के बजाए हवा में तैरने लगती है। 1936 में बने इस बांध के बारे में ऐसा मन जाता था कि यहां से फेंकी गयी कोई भी चीज नीचे जाने के बजाए ऊपर आती है, हालांकि इस बात को हमेशा से अफवाह ही माना जाता रहा है।
 
लेकिन हाल ही में हुए एक शोध में वैज्ञानिकों ने पाया कि यह वाकई सच है। हूवर डैम के ऊपर से गुजरते वक्त अगर एक बोतल से पानी नीचे उड़े जाए तो पानी नीचे गिरने की बजाए आसमान की तरफ उड़ने लगता है। साइंटिस्ट मानते है कि ऐसा यहां चलने वाली तेज हवाओं की वजह से होता है इस बारे में शोधकर्ता लेसली कहती हैं कि "बांध के चलते हवा ऊपर की तरफ बहती है, इसकी मदद से पानी गुरूत्व बल के सिद्धांत के पार आ जाता है। यही वजह है कि नीचे की ओर बहने के बजाए पानी हवा के साथ ऊपर की तरफ बहने लगता है। कोलोराडो नदी पर बना हूवर डैम धनुष के आकार में बना है यही कारण है कि नेवाडा स्टेट में बने इस डैम को आर्क डैम भी कहा जाता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »