25 Apr 2024, 16:31:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

महिला की नाक में उग आया दांत, वायरल हुई फोटो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2017 3:54PM | Updated Date: Oct 30 2017 3:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आपने कुछ लोगों के मुंह में टेढ़े मेढ़े दांत जरूर देखें होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सुना है किसी के दांत मुंह की जगह नाक में निकलते हो। जी हां, चीन की रहने वाली 57 साल की जिया के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। पहले तो उन्हें इस बात की जानकारी ही नहीं थी कि उनके नाक में दांत उगने लगे हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले से जिया अपनी नाक की वजह से परेशान रहने लगी थीं। उनके नाक से बेवजह ही खून निकल आया करता था। पहले तो जिया ने इसे नजर अंदाज कर दिया। जिया ने सोचा कि नाक से खून निकलना तो आम बात है। लेकिन कुछ दिन बीत जाने के बाद भी जब नाक से खून आना बंद नहीं हुआ तो उन्होंने इसको डाक्टर को दिखाने का फैसला किया। जब ये अपनी समस्या लेकर डॉक्टर के पास पहुंची तो हैरान रह गईं। दरअसल, खून आने की वजह इनके नाक में निकला हुआ एक दांत था।

ये दांत नाक के काफी अंदर था जिसे पहली बार देखने पर डाक्टर को भी नहीं पता चला। इसके बाद डॉक्टर ने महिला के नाक का एक्सरे किया। एक्सरे की रिपोर्ट काफी हैरान करने वाली थी। डॉक्टर ने जब जिया को बताया कि आपके नाक के अंदर एक दांत ने जन्म ले लिया है। इस दांत को जल्द से जल्द उखाड़ना पड़ेगा नहीं तो आपकी समस्या और भी बढ़ती चली जाएगी। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने जिया के नाक का सर्जरी कर दांत को निकाला। डॉक्टरों के मुताबिक यह दांत जिया के जन्म के समय से ही था। लेकिन जब जिया पहली बार मां बनीं तब नाक में ये दांत बढ़ना शुरू हुआ। इस वजह से सर्जरी कर इसे निकालना बेहद जरूरी था।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »