29 Mar 2024, 11:55:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

इस लड़की को आता है खून का पसीना, देख डाक्टर भी हुए हैरान

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2017 12:36PM | Updated Date: Oct 25 2017 12:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रोम। आपने ऐसे बहुत से लोग देखे होंगे जिन्हें कुछ ज्यादा ही पसीना आता है। अत्यधिक पसीना आने के चलते उनका स्वभाव भी चिढ़चिढ़ा हो जाता है। लेकिन क्या आपका पाला किसी ऐसे शख्स से पड़ा जिसके शरीर से पसीना निकलने की बजाय रक्त निकलता हो। हैरान करने वाला ये मामला इटली का है। यहां एक 21 साल की ऐसी लड़की सामने आई है जिसके चेहरे और हथेलियों से पसीने की जगह रक्त निकलता है। डॉक्टर भी लड़की के इस रोग को देखकर हैरान हैं। पिछले तीन सालों से इस समस्या से जूझ रही इस लड़की के शरीर पर न तो कई कट मार्क होता है और न ही कोई खरोंच।

लेकिन फिर भी न जाने रक्त उसके चेहरे और बाहों पर कहां से आ जाता है। लड़की की हालत इतनी खराब है कि उसने खुद को अलग-थलग कर लिया है। वह तनाव में हैं और डरी-सहमी रहने लगी है। तनाव में उस लड़की का रक्त ज्यादा निकलता है।लड़की का इलाज कर रहे फ्लोरेंस के डॉक्टरों ने इस बीमारी का ध्यान से अवलोकन किया है। उन्होंने इसे हेमेटोहाइड्रोसिस नाम की एक दुलर्भ बीमारी बताया है। ये ब्लड स्वेट की एक दुलर्भ स्थिति है। लेकिन काफी जांच पड़ताल करने के बाद भी डॉक्टर इस बीमारी के पीछे के कारणों का पता नहीं लगा सके हैं। कनाडा के मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक इस लड़की की स्किन में कुछ भी असामान्य नहीं है। 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »