28 Mar 2024, 15:21:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

मिलिए 7.6 इंच लंबे कुत्‍ते फ्रेडी से जो है दुनिया का सबसे बड़ा कुत्‍ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2017 12:31PM | Updated Date: Oct 25 2017 12:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। इंग्लैंड की एक मॉडल क्लैरी स्टोनमैन ने सोचा नहीं था कि जिस पपी को वे अपने घर ला रही हैं वो 5 साल में दुनिया का सबसे बड़ा डॉग बन जाएगा। क्लैरी जब इस ग्रेट डैन को अपने घर लाईं तब ये पपी आम कुत्तों से भी कमजोर नजर आता था फिर एकदम से फ्रेडी की हाइट ने जो रफ्तार पकड़ी उसे देखकर क्लैरी हैरान रह गईं। 5 साल का फ्रेडी अब 7 फुट 5.5 इंच का है और गिनेस बुक ऑफ वर्ल्ड रेकॉर्ड में उसका नाम दर्ज है। फ्रेडी की ओनर क्लैरी ने बताया कि उसकी खुराक आम कुत्तों से कई गुना ज्यादा है। फ्रेडी पीनट बटर से लेकर कई मुर्गे एक साथ खा जाता है। घर के किसी भी सदस्य से ज्यादा राशन फ्रेडी के लिए आता है जो करीब 15,535 डॉलर्स सालाना यानी करीब 10 लाख रुपए है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »