28 Mar 2024, 14:34:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
zara hatke

जापान के एक शख्स की Best friend है इंसानों जैसे मुंह वाली ये मछली

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 9 2017 3:51PM | Updated Date: Oct 9 2017 3:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कई लोगों के दोस्त अजीबोगरीब होते हैं लेकिन जापान में एक शख्स की दोस्त ऐसी है, जिसपर विश्वास कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। 79 वर्षीय हिरोयुकी अराकवा की दोस्ती एक मछली से है। दोनों तकरीबन 30 वर्षों से बेस्ट फ्रेंड्स हैं। 
 
इस मछली की खास बात है कि इसका चेहरा इंसानों की तरह दिखता है। इस मछली को कोबुडाई भी कहते हैं। हिरोयुकी इस मछली की कई वर्षों से देखभाल कर रहे हैं। वे रोज उसे खाना भी खिलाते हैं। 
 
कोबुडाई नामक इस मछली का वजन 15 किलो और लंबाई 39 इंच है। हिरोयुकी कहते हैं कि वे जब भी उसके पास आते हैं, मछली को पता चल जाता है। वे उसे किस भी करते हैं। 
 
हिरोयुकी का मछली से पहली बार सामना तब हुआ था जब उन्होंने टोक्यो के एक अंडरवाटर पार्क में 56 फीट गहरा गोता लगाया था। उस समय पानी के अंदर मछली मुसीबत में थी, जिसके बाद हिरोयुकी रोज उसे खाना खिलाने जाते थे। 
 
हिरोयुकी कहते हैं कि मुझे लगता है कि मछली को मालूम है कि मैंने उसे तब बचाया जब वह मुसीबत में थी और बुरी तरह से घायल थी। मुझे उसपर गर्व है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »